बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे योग प्रशिक्षक व सहायक, अंशकालिक व पूर्णकालिक योग प्रशिक्षक के नवीनीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय मंगलवार को पहुंचे योग प्रशिक्षक व योग सहायकों ने जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सौंपा है। साथ ही साथ जनप्रतिनिधियों को भी मांग पत्र सौंपा गया है। जिसमें मांग की गई है कि योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक अंशकालिक व पूर्णकालिक का कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन उनका नवीनीकरण होने में विलंब हो रहा है।