डिंडौरी: जिला अस्पताल में डॉक्टर स्टाफ की कमी, सिविल सर्जन ने दी जानकारी
डिंडौरी जिला अस्पताल में डॉक्टर ,स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा जिसके चलते कई बार इलाज के लिए मरीजों को दूसरे शहर रेफर होकर जाना पड़ता है। सिविल सर्जन ने बुधवार शाम लगभग 4:00 जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल में पर्याप्त वार्ड नहीं है जैसे सर्जिकल, बर्न युनिट की सुविधा उपलब्ध नहीं है और आवश्यकतानुसार सुविधाए पर्याप्त नही है।