Public App Logo
पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बिनौली में गूंजे देशभक्ति के नारे बागपत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए थाना प्रभारी बिनौली के नेतृत्व में बिनौली पुलिस ने कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वहितकारी इंटर कॉलेज और गुरुकुल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे कस्बे में तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। Baghpat Police - Baraut News