अशोक नगर: अशोकनगर में भाई के जन्मदिन का सरप्राइज बना मातम केक लेने निकली बहन का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
अशोकनगर में भाई के जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब 18 वर्षीय राधिका शर्मा की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटी हुई लाश मिली। राधिका सोमवार शाम छोटे भाई के लिए केक और कपड़े खरीदने घर से निकली थी और परिजनों से कहा था कि भाई को सरप्राइज मिलेगा। लेकिन देर रात स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया।