गभाना: हाईवे पैराई ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पैराई ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार तड़के करीब चार बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर पहचान नहीं हो सकी।