डलमऊ: भरसना गांव में कन्या भोज का आयोजन, डलमऊ गंगा घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का होगा विसर्जन
डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के भरसना गांव में रामनवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। नवरात्र के समापन पर सोमवार को विधि-विधान से हवन-पूजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आहुतियां दीं। इसके बाद कन्याओं को भोज कराया गया। वहीं, मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन डलमऊ गंगा घाट पर किया जाएगा।