बांधवगढ़: उमरिया में रेलवे ट्रैक पर 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने मर्ग जांच शुरू की
उमरिया से इस वक्त की खबर सामने आ रही है, जहां थाना कोतवाली उमरिया क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 52 वर्षीय रामखेलावन प्रजापति, निवासी ग्राम महिमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामखेलावन प्रजापति का शव उमरिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र में डाउन लाइन के पोल नंबर 975/8 के बीच, नहर के पास मृत अवस्था में मिला।