भरगामा: भरगामा प्रखंड के पैकपार में मैदान के बीच सरकार भवन व विज्ञान भवन के निर्माण पर ग्रामीणों ने लगाई रोक
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पैकपार पंचायत स्थित रामानुग्रह सिंह किशुनदयाल +2 उच्च विद्यालय परिसर में मैदान के बीच सरकार भवन व विज्ञान भवन के निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उसे रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मैदान के बीच भवन निर्माण होने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं की खेलकूद गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगी।