धार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित
Dhar, Dhar | Aug 20, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को संपूर्णता अभियान के तहत तिरला आकांक्षी ब्लॉक में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।