देवसर: भारतीय मजदूर संघ जेपी इकाई निगरी का अधिवेशन सम्पन्न, शशिपाल कार्यकारणी भंग करने पहुंचे, मजदूरों ने किया विरोध
भारतीय मजदूर संघ जेपी इकाई निगरी की पर्यवेक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ का अधिवेशन शिवपाल तालाब के पास अम्बेडकर भवन में आयोजित किया था। जिसमें अधिवेशन के मुख्य अतिथि दिनेश शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल विशिष्ट अतिथि श्रीमती संध्या मिश्रा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नई दिल्ली,रमन चैकीकार विभाग प्रमुखसीधी-सिंगरौली,जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ लखपति साकेतमौजूद रहे