देवसर: म्हाडा निवासी घर से लापता हुई लड़की को बरगवां से किया गया बरामद
जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा जिले में गुम हुए बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने के लिए अभियान चलाए गए हैं जिस अभियान के तहत घर से अचानक लापता हुई लड़की को बरगवां से दस्तयाब किया गया है। थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने आज दिनांक 12 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि माडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की घर से अचानक गायब हो गई थी ।