देवसर: जिला पुर्नवास केन्द्र द्वारा वरगवा श्रृंगी ऋषि वृद्धा आश्रम में 7 बुजुर्गों को सहायक उपकरणों का वितरण
जिला पुर्नवास केन्द्र सिंगरौली द्वारा आज श्रृंग ऋषि वृद्धा आश्रम बरगवा में पहुचकर वृद्धा आश्रम निवास करने वाले 7 बजुर्गो के 8 सहायक उपकरणो का वितरण किया गया। जिला पुर्नवास केन्द्र के सदस्यो द्वारा 1 नग श्रवण यंत्र, 1 नग बैसाखी तथा 6 नग स्टीक का वितरण किया गया। किट वितरित करके बुजुर्गों की सहायता करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।