देवसर: खनिज विभाग की टीम ने बरगवां के गोंदवाली क्षेत्र में पहुंचकर किया औचक निरीक्षण
खनिज अमले द्वारा शनिवार को बरगवां, गोंदवाली क्षेत्र में औचक जांच कार्यवाही की गयी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली चन्द शेखर शुक्ला तथा पुलिस कप्तान मनीष खत्री के निर्देशन में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के कुशल नेतृत्व में सहयोगी सहायक खनि अधिकारी सिंगरौली श्री के0 एम0 शुक्ला एवं डॉ0 विद्याकान्त तिवारी तथा अधीनस्थ खनिज अमले के सहयोग से कियागया।