शिकारपुर थाना परिसर में सभी सीएसपी संचालकों के साथ पुलिस ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने सीएसपी संचालकों से एहतियात बरतने को कहा। कहा कि जब भी कैश जमा कराने जाएं तो पुलिस को सूचित अवश्य करें। लापरवाही बरतने के कारण आपराधिक घटनाएं हो जाती है।