नरकटियागंज में 40 हजार लूट मामले के आरोपी शराब पीकर मारपीट करने में पकड़ा गया है। पुलिस ने उसको नगर के पोखरा चौक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ बर्मा चौधरी के रूप में की गई है। इस मामले में मटियरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी गणेश मुखीया ने एफआईआर दर्ज कराई है।