मॉर्निंग वाॅक पर अपने पत्नी के साथ निकले बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक को अपराधियों ने पहले चाकू गोदा फिर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज गोपाला ब्रह्मस्थान के पास टीपी वर्मा कॉलेज गेट के पास की है। घटना के बाद इलाके मे दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है।