वन, खनिज, उद्योग एवं श्रम विभाग की समीक्षा
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विभागीय योजनाओं, राजस्व वृद्धि एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर प्रभावी कार्ययोजना के साथ लक्ष्यपूर्ति के निर्देश दिए।
श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन व ई-केवाईसी, पात्र बच्चों को मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ, वन संरक्षण एवं जल संरक्षण गतिविधियों की निगरानी तथा स्थानीय रोजगार-स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।
#Surajpur #SurajpurDistrict #DistrictAdministration #GovernmentOfChhattisgarh
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @rena_jamil_ias