बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में दबंगों ने रिटायर्ड फौजी के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में दबंगों द्वारा रिटायर्ड फौजी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।