मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बुधवार की दोपहर, ऊँचाहार कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में कर्मचारियों व नागरिकों को शपथ दिलाई।इस दौरान उन्होंने बिना किसी जोर दबाव, बिना किसी प्रलोभन व अपने विचार से मताधिकार करने को कहा।इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह समेत अन्य लोग रहे।