कोल: थाना गांधी पार्क पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को नौरंगाबाद छावनी से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए नोरंगाबाद छावनी से एक शातिर अभियुक्त गुलशन पुत्र तुलाराम को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को रविवार को जेल भेजने की कार्यवाही की।