कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अवैध तमंचा के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 अवैध तमंचा के साथ युवक को गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार क्षेत्र में चेकिंग के समय पुलिस द्वारा एक युवक को अवैध तमंचा के साथ हिरासत में लिया गया। उक्त युवक को पुलिस थाने ले आई और सोमवार को संगीन धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।