खलीलाबाद: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में धनघटा विधायक गणेश चौहान ने मजदूरों को माला पहनाकर किया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर खलीलाबाद की कलेक्ट्रेट सभागार में धनघटा विधायक गणेश चौहान ने मजदूरों को माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद रहे मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी।यह तस्वीर शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे की है।वहीं धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कहा कि आज का दिन मजदूर भाइयों का दिन है। उन्हें सम्मानित किया गया है।