हथुआ: मीरगंज बाईपास पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान 10.4 ग्राम स्मैक के साथ 6 लोग गिरफ्तार
मीरगंज पुलिस ने हथुआ SDPO आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग के दौरान बीके टाइल्स के समीप से दो बाइक पर सवार कुल 6 लोगो 10.4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस मीरगंज बाईपास पर सघन वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान दो बाइक पर सवार कुल 6 लोगो को पुलिस ने शक के आधार पर रोका और जब तलाशी ली तो 10.4 ग्राम स्मैक मिला.