बथनाहा: एप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहे विवेक पासवान को मदद की दरकार, जिंदगी बचाने की गुहार
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र के छिटही गांव निवासी विवेक पासवान गंभीर बीमारी “एप्लास्टिक एनीमिया (Bone Marrow Failure)” से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताते हुए जल्द से जल्द Bone Marrow Transplant कराने की सलाह दी है।