‘डॉ. एसके आजाद तुम्हारा बाप है’... पत्रकार से मारपीट का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर-स्टाफ पर कार्रवाई की मांग
सहरसा। सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में अस्पताल के डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ पत्रकार को अस्पताल परिसर से बाहर निकालते और उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर पत्रकार संगठनों और आम लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है।
बताया जा रहा है कि कई बच्चे मध्याह्न भोजन खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। इसी मामले की रिपोर्टिंग करने के लिए पत्रकार अभिषेक सदर अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में पत्रकार को देखते ही कुछ डॉक्टर और स्टाफ उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और एक डॉक्टर द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ ने पत्रकार के साथ मारपीट की और उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#बिहार #सहरसा Samrat Choudhary #viralpost
Kanke, Ranchi | Sep 13, 2026