सारठ: पूर्व MLA रणधीर सिंह का देवघरबाद के मजदूर की चेन्नई में मौत पर परिजनों को समुचित मुआवजे का भरोसा, कहा- कंपनी से हुई बात
पूर्व MLA रणधीर सिंह ने पथरड्डा ओपी के देवघर बाद निवासी मजदूर बिरजू मांझी की चेन्नई में छत गिरने से हुई मौत पर परिवार को समुचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। घटित घटना पर गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि मृतक घर का एकमात्र कमाने वाला था, ऐसे में उन्होंने कंपनी के ठेकेदार से बात करके ₹4 लाख मदद व बीमा से 10 लाख और सरकारी लाभ तथा अपने स्तर से भी मदद की बात कही।