अंबाह: बिजली कनेक्शन काटने पर किसरोली, कछपुरा और लखुआ गांव के ग्रामीणों का बिजली कार्यालय पर हंगामा
Ambah, Morena | Aug 20, 2026 अंबाह। बकाया बिल पर किसरोली, कछपुरा और लखुआ गांव की बिजली काटे जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि प्रति घर 1640 रुपए जमा करने के बावजूद कनेक्शन काटे गए। इस दौरान अधिकारी अनिल कुमार उईके को धमकी देने का आरोप लगा। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में दोनों पक्ष थाना अंबाह पहुंचे, जहां बातचीत हुई।