घड़साना: घडसाना पुलिस ने एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
घडसाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी से जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने सोमवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान धक्का बस्ती में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक अवैध देशी पिस्तौल में एक जिंदा कारतुस बरामद किया गया।