प्रतापगढ़: पूर्व संयुक्त आयुक्त राजीव गर्ग पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, एसीबी जांच में ₹1.73 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र प्रतापगढ़ के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबंधक राजीव गर्ग के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2024 में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के बाद की गई विस्तृत जांच के आधार पर की गई। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि राजीव गर्ग को