दमोह: इमलाई में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने पुलिस को सूचना देकर बाइक सवार आरोपी से डेढ़ पेटी अवैध देशी शराब ज़ब्त कराई
Damoh, Damoh | Mar 13, 2025 दमोह भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को आज गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच दमोह देहात थाना क्षेत्र के इमलाई मे बाइक सवार के द्वारा ले जाई जा रही डेढ़ पेटी अवैध देशी शराब को जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है। मौके से आरोपी मौक पेट ही फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।