दमोह: होली के त्योहार पर बाजार गुलजार, रंगों के पर्व की रौनक लौटी, खरीदारी के लिए उमड़े लोग
Damoh, Damoh | Mar 13, 2025 दमोह देश और दुनिया के साथ साथ दमोह में अभी आज होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। वहीं होली को देखते हुए इस वर्ष खासी रौनक देखने को मिली जहां बाजार लोगों से गुलज़ार नजर आए। आज गुरुवार दोपहर 3 बजे घंटाघर, बकौली चौराहा, कीर्ति स्तंभ, बस स्टैंड पर होली के पर्व को लेकर प्रशासन के द्वारा खास इंतजामात किए गए है। जहां लोग होली के पर्व को देखते हुए खरीदारी करने नजर आए।