दमोह: 20 मार्च से स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित होगा शिविर
Damoh, Damoh | Mar 12, 2025 दमोह आज बुधवार शाम 5 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए चार बार चेकअप करना अनिवार्य है। विभिन्न स्वस्थान केंद्रों में आगामी 20 मार्च से शिविर लगाए जाएंगे। पहले 16 मार्च को यह शिविर लगना था। जिसे बढ़ाकर 20 मार्च को कर दिया गया है। उन्होंने अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने अपील की है।