नीमच नगर: नीमच केंट थाने से 400 मीटर दूर चोरी, सब्जी मंडी के पास कॉम्प्लेक्स में चोर शटर तोड़कर दुकान से सामान ले उड़े
नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सब्जी मंडी के यहां स्थित एक दुकान में बीती रात्रि में चोरी की वारदात हुई है जिसमें चोरों ने दुकान का शटर उच्चकाकर गले में रखे 11000 से अधिक की नगदी पर हाथ साफ किया है। यह दुकान नीमच के कैंट थाना क्षेत्र से मात्र 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। जहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।