मुंगावली: सेहराई पुलिस ने खलीलपुर गांव में कच्ची शराब बेचने पर 19 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
खलीलपुर गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर 19 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को गुरुवार को रात लगभग आठ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खलीलपुर गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से खलीलपुर निवासी रवि नायक उम्र 19 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।