पोहरी: पोहरी जनपद के छर्च में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर रहे मौजूद
पोहरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने बाले छर्च में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे खण्ड स्तरीय समस्त विभागों के आलाअधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जहा जनसमस्या शिविर में 42 आवेदन प्राप्त हुए जिनके निराकरण हेतु समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आवेदन सौपे गए। जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने बताया कि शिविर का समापन शुक्रवार शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ।