लोहरदगा: निशा उरांव के अनुसार, पेसा कानून और संविधान आदिवासी कस्टमरी लॉ को मान्यता देते हैं
झखरा कुम्बा सभागार में रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे जिले के सभी पहान, महतो और पूजारों की वार्षिक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पेसा कानून और आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व पंचायती राज निदेशक सह आयकर आयुक्त निशा उरांव उपस्थित थीं।