आरोन: गुना आरोन मार्ग पर बजरंग दल के पास डंपर और बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार दंपति के साथ बेटा हुआ घायल मामला दर्ज
Aron, Guna | Jul 17, 2024 गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में आरोन गुना मार्ग पर बजरंगगढ़ के पास बाइक और डंपर की टक्कर हो गई। फरियादी राकेश अहिरवार निवासी मोहरी कला थाना आरोन में पुलिस को बताया, मैं पत्नी और बेटा गुना आ रहे थे। सामने से आ रहे डंपर चालक ने टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। पत्नी की गंभीर हालत होने पर भोपाल रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।