कोडरमा: मेघातरी में शौच के लिए घर से बाहर गई महिला का संदिग्ध स्थिति में मिला शव
कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी में बुधवार की शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली एक महिला का देर रात गांव के तालाब के किनारे संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है।मृतका की पहचान अग्नि देवी पति स्वर्गीय फौदारी रजवार के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे महिला शौच के लिए घर से बाहर गई थी।