कोडरमा: बिशुनपुर रोड पर बाइक सवार दो युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल में इलाज जारी
तिलैया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रोड में गुरुवार को बोलेरो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान चित्रगुप्त नगर निवासी इशांक केशव पिता अजय कुमार राणा और आर्यन राज पिता प्रहलाद कुमार सिंह के रूप में हुई है। बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो वाहन मौके से फरार हो गया।