दमोह: कुत्ता चोरी का मामला, वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल
Damoh, Damoh | Apr 18, 2026 दमोह शहर में लगातार कुत्ता चोरी की वारदातें सामने आ रही है,शहर की कालोनियों और रहवासी क्षेत्रो से पालतू कुत्ता चोरी किये जा रहे हैं। 17 अप्रैल को शहर के व्यस्ततम इलाके में एक दुकान के पास से कुत्ता चोरी की घटना सामने आई,घटना का cctv फुटेज आज शनिवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखे घटनाक्रम पर लोग अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे हैं