गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को नई दिल्ली से ललितग्राम जा रही वैशाली एक्सप्रेस करीब 38 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी रही। ट्रेन के आगे जाने का सिग्नल हरा हो चुका था, लेकिन गार्ड यान में बैठने वाली कुर्सी टूटी होने के कारण गार्ड ने ट्रेन आगे ले जाने से मना कर दिया। बताया गया कि गोरखपुर से आगे की ड्यूटी संभालने पहुंचे गार्ड रामाशीष दास ने टूटी कुर्सी देखकर रेलवे अधिकारियों से व्यवस्था कराने को कहा। तुरंत कुर्सी नहीं मिलने पर ट्रेन रवाना नहीं हो सकी।
[ Gorakhpur Railway Station, Vaishali Express]
#VaishaliExpress #Gorakhpur #GorakhpurNews