मौजमाबाद: फुलेरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद
जयपुर ग्रामीण की फुलेरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई है। आरोपी को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की गई।