छत्तरगढ़: सदर बाजार स्थित दुकान से 19,400 का सामान लेकर युवक फरार, पुलिस कर रही है सीसीटीवी फुटेज की जांच
छत्तरगढ़ के सदर बाजार में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे दिनदहाड़े ठगी की वारदात सामने आई। तीन अज्ञात युवक चावला किराना स्टोर पर परचून का सामान लेने पहुंचे और करीब 19,400 रुपए का सामान खरीद लिया। दुकानदार नरेश चावला ने बताया कि सामान लेने के बाद आरोपियों ने क्यूआर कोड से भुगतान करने की बात कही, लेकिन बिना पेमेंट किए ही तीनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।