गया के स्टेशन रोड स्थित नगर निगम स्टोर के समक्ष सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार की सुबह 10 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।