गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में मेट साथियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
गांगड़तलाई क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न मांगों को लेकर गांगड़तलाई ब्लॉक के मेट साथियों ने गुरुवार को एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लॉक के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मेट साथी गांगड़तलाई पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।