गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के दिग्घी फीडर से जुड़े इलाकों में 5 घंटे बिजली बाधित, मेंटेनेंस कार्य जारी
गया शहर के दिग्घी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।शहरी क्षेत्र के विद्युत अभियंता ने रविवार की सुबह 8 बजे बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।शहर के चाँदचौरा,पितामहेश्वर,समाहरणालय,जिला स्कूल,दिग्घी तालाब,रमना आदि कई क्षेत्रों में रविवार को 5 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा