नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुकिंग क्लर्क और यात्रियों के बीच पैसों के लेनदेन, तीखी बहस और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा जा रहा है। घटना सामने आने के बाद यात्रियों में नाराजगी है। वायरल वीडियो में बुकिंग क्लर्क रंजीत शर्मा को टिकट जारी करते देखा जा सकता है।