गुना रेलवे स्टेशन पर 30 नवंबर सुबह 8 साल का बच्चा अली मोहम्मद पुत्र युसूफ खान रेलवे पुलिस को बेसहारा मिला। जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा, बच्चा पुरानी दिल्ली से चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बैठकर गुना आ गया। उसके पास 2600 रुपए मिले है। जिला अस्पताल मां स्वरूप आश्रम में बच्चा सुरक्षित है। दिल्ली पुलिस को सूचित किया है, परिजनों की खोजबीन और संपर्क का प्रयास जारी है।