गोह: देवकुंड में युवक से मारपीट कर ₹30 हजार लूटे गए
Goh, Aurangabad | Jul 17, 2026 देवकुंड थाना क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस सबंध में धनबाद के डुब्बी निवासी पीड़ित जितेंद्र राम देवकुंड थाना में लिखित आवेदन दिया है। उसने बताया कि 17 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे वह ससुराल जाते समय देवकुंड बस स्टैंड पर उतरा। पैंट की जेब में 30 हजार रुपये थे।