भगवानपुर: महेशपुर सहयोग शिविर में 82 आवेदन प्राप्त, 53 मामलों का मौके पर निष्पादन, कई फरियादी निराश लौटे
भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को मुखिया रौशन राय की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ लोगों तक पहुंचाना था।